Since: 23-09-2009
छतरपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तालाब के पास झाड़ू लगाकर स्वाच्छता का संदेश दिया।वीडी शर्मा ने कहा की भारत के पीएम नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज देश के नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। खजुराहो भी स्वाच्छता अभियान में बड़ी भूमिका निभा रहा है। खजुराहो में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय सांसद बीड़ी शर्मा ने शिव सागर तालाब के पास स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सुबह पहले मातंगेश्वर भगवान के दर्शन किए।इसके बाद वह स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर के प्रांगण में और तालाब के पास झाड़ू लगाई।उन्होंने अपने संदेश में कहा की पीएम नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज देश के नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे है।खजुराहो में स्वच्छता अभियान का यह 49 वा दिन है और लगातार खजुराहो के समाजसेवी और बुद्धिजीवी इस स्वच्छता अभियान को संचालित किए हुए हैं। जो बहुत सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जी 20 सम्मेलन हमारे खजुराहो में होने जा रहा है। जिसके लिए हम देश के पीएम मोदी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। हमारा खजुराहो जी-20 के लिए तैयार है और हम अपने मेहमानों के स्वागत पलक पावडे बिछा कर करेंगे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |