Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अवैध रूप से आतिशबाजी बनाते समय हुआ विस्फोट तीन लोग गंभीर झुलसे
shivpuri, Explosion occurred , seriously injured

शिवपुरी। जिले के सिसरौद थानांतर्गत एक घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। विस्फोट से मकान को भी क्षति पहुंची है।

 

जानकारी अनुसार सिरसौद में एक घर में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम होता था। रविवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच भी यहां आतिशबाजी बनाई जा रही थी। इस दौरान अचानक से आतिशबाजी को बनाए जाने वाले बारूद में आग लग गई। जिससे उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से जल गए। विस्फोट की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिसरौद थाना पुलिस मौेके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

 

बता दें कि सिरसौद गांव में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम कई वर्षों से जारी है। इसके बावजूद प्रशासन ने इस ओर ध्यान दे रहा है। सिरसौद गांव में इससे पहले भी आतिशबाजी से विस्फोट होने की दो से तीन घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कुछ लोगों की मौत हुई हुई थी। इसके बाद भी प्रशासन अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने पर रोक नहीं लगा पा रहा है। इस वजह से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे और जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

MadhyaBharat 19 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.