Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे
narmadapuram, Veer Godse Zindabad,Hindu Mahasabha

नर्मदापुरम। मप्र के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में मेहरागांव रोड स्थित एक गार्डन में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को वीर गोडसे बताते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है।

 

 

इसको लेकर महासभा के महासचिव देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि नाथूराम गोड़से हिंदू महासभा के कर्मठ नेता थे, जिसने गांधी को पिता तुल्य माना, उन्हें सिर्फ एक लाइन में हत्यारा कह देने से वो हत्यारा नहीं हो जाते। पूरे विश्व में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हुआ, जिसे सजा सुनाने के बाद जज ने अंतिम फैसला कहते हुए त्याग पत्र दे दिया हो और गोड़से के नाम पर उनकी जीवनी लिखी हो। निश्चित तौर पर गोड़से को इस राष्ट्र का आदर्श होना चाहिए।

 

 

पांडेय ने कहा कि नाथूराम गोडसे के इतिहास को छिपाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि जो लोग गोडसे को हत्यारा मानते हैं, वे प्रमाणकिता के साथ मुझसे बात करें। गोडसे हमेशा से राष्ट्र को सर्वोपरि मानते रहे। उन्होंने इस बात को सिद्ध किया है। इसलिए गोड़से का नारा हम पहले भी लगाते थे, अब भी लगाते हैं और आगे भी लगाते रहेंगे।

 

 

सभा में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी, राष्ट्रीय मंत्री पवन त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, विस प्रभारी भंवरलाल चौधरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलू वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

पांडेय ने कहा कि महासभा ने राममंदिर की लड़ाई लड़ी। अब मप्र में धार जिले की भोजशाला जो सरस्वती देवी का प्राचीन मंदिर है, इसे मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है, भोजशाला की मुक्ति के लिए पूरे प्रदेश में महासभा अभियान चलाएगी। यात्रा आगरमालवा स्थित मां बंगलामुखी मंदिर, खंडवा के तुलजा भवानी मंदिर, सतना के मां शारदा देवी मैहर मंदिर, दतिया के पीताम्बरा मंदिर और देवास के मां चामुंडा देवी मंदिर से प्रारंभ होगी। सभी यात्राएं अलग-अलग जिलों से होकर धार भोजशाला पहुंचेंगी।

MadhyaBharat 20 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.