Since: 23-09-2009
भिंड। जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर शादी वाले एक घर में सिलेंडर पर खाना पकाते समय आग भड़क गई। इस हादसे में आग से 11 लोग झुलस गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की।
गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरमी के कचनाव कला गांव के अमर सिंह यादव के घर 22 फरवरी को उनके बेटे की शादी है। सोमवार को सुबह से घर में हल्दी की रस्में चल रही थी। शादी के लिए घर आए मेहमानों के लिए घर के अंदर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू करना चाहा, लेकिन नाकाम रहे। आग बुझाने के दौरान उसकी चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |