Since: 23-09-2009
ग्वालियर में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवती का अपहरण नहीं हुआ था। उसने खुद अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी थी। वह अपने हाथ-पैर बांध झाड़ियों में लेट गई और लोगों को मदद के लिए पुकारने लगी। अपनी इसी कहानी को सच साबित करने की उसने हर कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे टूट गई और सारा सच कह सुनाया।युवती ने पुलिस को बताया कि दूर के रिश्तेदार ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया था। वह उसे बॉयफ्रेंड से बात करने से मना करता था। उसे डर था कि कहीं रिश्तेदार यह बात मम्मी-पापा को न बता दे, इसलिए उसने रिश्तेदार को फंसाने के लिए सारा प्लान बनाया। पुलिस ने हिदायत देकर युवती को छोड़ दिया।घटना शनिवार रात 8 बजे की है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर बिजली घर के पास से गुजर रहे राहगीरों को एक युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सड़क किनारे झाड़ियों से आ रही थी। करीब जाकर देखा तो एक युवती मदद के लिए पुकार रही थी। उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। लोगों ने उसे खोला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को यह जानकारी भी दी गई कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इस सूचना पर पुलिस के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।पूछताछ में 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह किलागेट की रहने वाली है। शाम को घर से सामान लेने के लिए निकली थी। कुछ दूर पहुंचने पर दो युवकों और एक महिला ने उसे अगवाकर दिया। इसके बाद वे उसे सड़क किनारे हाथ और पैर बांधकर फेंक गए। युवती के इस बयान के बाद थाना प्रभारी बहोड़ापुर डॉ. संतोष यादव ने दो टीमें गठित कर दीं। किडनैपर्स की तलाश की जाने लगी। एक टीम ने पूछताछ, तो दूसरी टीम ने घर से लेकर घटनास्थल तक के CCTV कैमरे खंगालना शुरू कर दिए।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |