Since: 23-09-2009
रायपुर, 23 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। कलार समाज का इतिहास गौरवशाली है। सातवीं से सत्रहवीं शताब्दी तक कलचुरी वंश का वैभवशाली शासन रहा। आज समाज शिक्षा, कृषि और व्यापार में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत, 15 नवंबर से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी शुरू, 360 नए उपार्जन केंद्र खोले गए। महतारी वंदन में 68 लाख महिलाओं को हर माह 1,000 रुपये, तेंदूपत्ता दर 5,500 रुपये प्रति बोरा, भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना से 55 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
बस्तर में शांति और विकास पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। स्वस्थ बस्तर में 34 लाख लोगों की जांच, 40 हजार से अधिक का उपचार हुआ। इंद्रावती पर 2,000 करोड़ की दो सिंचाई परियोजनाओं से 80 हजार एकड़ को सिंचाई मिलेगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु पोर्टल से सुशासन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 70 हजार से अधिक मितानिनों को मितानिन दिवस की बधाई दी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |