Since: 23-09-2009
रायपुर, 23 नवंबर 2026
‘वंदे मातरम शिविर’ में छत्तीसगढ़ आए 6 राज्यों के 150 युवाओं से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुलाकात की और सफलता का मंत्र दिया।
त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आए युवाओं ने 17 से 23 नवंबर तक सात दिन छत्तीसगढ़ में बिताए। उन्होंने यहां की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास और विकास को करीब से जाना।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है। सात दिन में आपने 200 दोस्त नहीं, 200 नए परिवारों से रिश्ते जोड़े हैं। यही आत्मीयता भारत की असली ताकत है।
उन्होंने कहा कि हर 20-25 किमी पर भाषा, खानपान और वेशभूषा बदल जाती है, फिर भी हम सब एक हैं। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ ही इस शिविर का मूल उद्देश्य है।
सफलता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, धैर्य और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का साहस ही सफलता दिलाता है। निराशा से घबराने के बजाय संघर्ष करने वाला ही आगे बढ़ता है।
युवाओं ने सिरपुर, आदिवासी संग्रहालय, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, पुरखौती मुक्तांकन और विधानसभा का भ्रमण किया। सियान गुड़ी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और बालिकाओं से भी मिले।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |