Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
कुबेरेश्वर धाम में एक और मौत
sehore, Another death, Kubereshwar Dham

सीहोर। जिले में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में बुधवार सुबह एक और मौत हो गई। भोपाल के अजाक थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल समर सिंह भदौरिया की यहां ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

कुबेरेश्वर धाम में गत 16 फरवरी को शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव और शिवपुराण कथा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक बच्चा, तीन महिलाएं और दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।

 

 

पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बताया कि बुधवार सुबह हेड कॉस्टेबल समर सिंह भदौरिया (59) की मौत हो गई है। वह भोपाल के थाना अजाक में पदस्थ थे। कुबेरेश्वर धाम ड्यूटी पर आए हुए थे और पीजी कॉलेज में रुके थे। बुधवार प्रातः करीब 08 बजे अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। सहकर्मी तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुबेरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सुनाई जा रही शिव महापुराण कथा का आज अंतिम दिन है।

 

इससे पहले सोमवार, 20 फरवरी को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में इंदौर से ड्यूटी करने के लिए सीहोर पहुंचे प्रधान आरक्षक श्याम मीणा की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। मृतक इंदौर के प्रधान आरक्षक का पोस्टमार्टम मंगलवार को आष्टा सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में कराया था। उसके पश्चात शव इंदौर भेजा गया था। इससे पहले एक बच्चा और तीन महिलाओं की मौत रुद्राक्ष महोत्सव के शुरुआती दो दिन में हो गई थी।

MadhyaBharat 22 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.