Since: 23-09-2009
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से गंभीर रूप घायल 35 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मोहनिया टनल के पास बरखड़ा गांव के नजदीक हुआ है। जानकारी मिलने के बाद देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में हुए कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होने आए लोगों को वापस लेकर जा रही तीन बसों को एक एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दो बसें खाई में गिर गई, जबकि एक बस सड़क पर पलट कर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात करीब 12 बजे घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। वह रीवा के संजय गांधी अस्पताल भी पहुंचेंगे, जहां घायलों का हाल जानेंगे। इससे पहले सीधी कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे, वे अस्पताल भी गए। सीधी सांसद रीति पाठक भी मौके पर पहुंची।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |