Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिक्षा विभाग के दो अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
satna, education department arrested

सतना। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को अमरपाटन के विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और शिक्षा विभाग के एक अन्य अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने एक प्राथमिक शिक्षक वर्ग को सेवानिलंबन से बहाल करने के एवज में उक्त रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नसीर खान उम्र 50 वर्ष निवासी लखावली बाग थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके निलंबन को बहाल करने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अमरपाटन राजेश कुमार निगम तथा जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अशोक कुमार गुप्ता 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने सोमवार को कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी अमरपाटन में दबिश देकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथ ट्रैप किया। करवाई पूरी हो जाने पर दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गई है।

 

 

लोकायुक्त एसपी प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। मामले में फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 27 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.