Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
माधव नेशनल पार्क में टाइगर छोड़े जाने से पहले दिखा तेंदुआ
shivpuri, Leopard , Madhav National Park

शिवपुरी। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क से लगे धोलागढ़ मगरोनी रोड डोंगरी खदान के पास मार्ग पर राहगीरों को तेंदुआ दिखा है। तेंदुआ देखे जाने के बाद स्थानीय राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

 

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में तेंदुए हैं। माधव नेशनल पार्क में 10 मार्च को टाइगर छोड़े जाने की योजना है। इसको लेकर के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी आ रहे हैं। शुक्रवार, 10 मार्च को शिवपुरी में टाइगर छोड़े जाने हैं। नेशनल पार्क के बलारपुर क्षेत्र में टाइगर रखे जाने के लिए 3 बाड़े बनाए गए हैं जिसमें 3 टाइगर छोड़े जाएंगे। माधव नेशनल पार्क के जंगल एरिया में बनाए गए इस बाड़े में एक नर टाइगर और दो मादा टाइगर छोड़ जाने की प्लानिंग है।

 

 

नेशनल पार्क टाइगरों की बसाहट-

 

माधव नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि 27 साल बाद माधव नेशनल पार्क टाइगरों की बसाहट फिर शुरू होने जा रही है। 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्कों के 3 टाइगरों को माधव नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के चूरना रेंज के जंगल से बाघ को ले जाया जा रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व से माधव नेशनल पार्क भेजे जाने वाले बाघ को 6 महीने पहले ही भोपाल से लाया गया था। मप्र की राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में बाघ ने 4 गायों का शिकार किया था।

 

10 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आएंगे-

 

शिवपुरी में 10 मार्च को माधव नेशनल पार्क के बलारपुर जंगल के पास में यहां पर टाइगर छोड़े जाने के लिए बाड़ा बनाया गया है। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि यहां पर आएंगे। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना नेशनल पार्क से एक एक टाइगर को माधव नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। इन तीन टाइगर में से दो फीमेल और एक मेल है। यहां 1996 में आखिरी बार टाइगर देखा गया था और इसके बाद से माधव नेशनल पार्क में बाघ नहीं हैं।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.