Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा सात वर्षीय बालक बचाव कार्य शुरू
vidisha, Seven year old boy, borewell

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील अंतर्गत ग्राम आनंदपुर के पास स्थित खेरखेड़ी पठार के एक खेत में खुले पड़े बोरवेल में मंगलवार को सात वर्षीय बालक गिर गया। यह बोरवेल करीब 50 फीट गहरा बताया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बच्चे को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम आनंदपुर से करीब तीन किमी दूर ग्राम खेरखेडी पठार में चना की फसल काट रहे मजदूर दिनेश अहिरवार का सात वर्षीय पुत्र लोकेश मंगलवार को खेलते समय पड़ोस के खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। बच्चे की चीख सुनकर माता-पिता को उसके बोरवेल में गिरने का पता चला। उन्होंने अन्य मजदूरों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। यह खेत किसान नीरज अहिरवार का बताया गया है। थोड़ी देर बाद ही एसडीएम हर्षल चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 

एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पठार गांव में कच्चे बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय बालक को सकुशल निकालने के लिए जिला प्रशासन व बचाव दल ने युद्धस्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बोरवेल के समानांतर बुलडोजर से खुदाई कराई जा रही है। बोरवेल में बच्चे के लिए आक्सीजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने भोपाल की एनडीआरएफ टीम से संपर्क किया। उक्त दल घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका है।

 

 

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि आज दिन में ग्यारह-साढ़े ग्यारह बजे लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेड़ी गांव के बोरवेल में सात साल के लोकेश पुत्र दिनेश ग्राम बंदीपुर के गिरने की सूचना मिलते ही बचाव हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। घटनास्थल पर बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बोरवेल के चारों तरफ प्रबंध किए गए हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर बचाव कार्य जारी है। सद्गुरु सेवा ट्रस्ट के चिकित्सक सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद हैं। बोरवेल में कैमरे लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज अहिरवार के खेत में धनिया की फसल बोई है। इसी बीच बोरवेल खुला पड़ा था। बालक लोकेश खेलते हुए इस खेत में पहुंच गया और गड्ढा दिखाई नहीं देने पर नीचे गिर गया। बोरवेल करीब दो फीट चौड़ा और 50 फीट गहरा बताया जा रहा है। इसे किसान ने पिछले साल खुदवाया था, लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण खुला ही छोड़ दिया था।

MadhyaBharat 14 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.