Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुनीम की हत्या और 22 लाख लूट के आरोपित को पुलिस ने मार गिराया
satna, murdering accountant, MP and UP police

सतना। मप्र के सतना में शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 22 लाख रुपये लूट में शामिल कुख्यात आरोपित आनंद सागर यादव को मार गिराया गया है। सतना पुलिस और उप्र की जौनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा के अलीगंज के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया।

थाना बक्सा के अलीगंज इलाके में हाइवे के किनारे रेलवे लाइन के पास बदमाशों की सतना पुलिस को लोकेशन मिली, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर इलाके की घेराबंदी की गई, लेकिन बदमाश आनंद ने घेराबंदी तोड़कर फायर करते हुए भागने के प्रयास किया। इसी दौरान जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गिरोह के दुर्दांत अपराधी जेडी यादव के गिरफ्तार होने की खबर है। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के कब्जे से दो पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। बदमाश आनंद के खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ में हत्या, लूट व रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा के अनुसार 10 दिन पूर्व मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुभाष यादव गिरोह ने एक शराब कंपनी के मुनीम की हत्या कर 22 लाख की लूट की थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। तभी से दोनों प्रांतों की पुलिस गिरोह की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। इस गिरोह ने जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सतना आदि जिलों में कई आपराधिक घटनाएं की हैं। मुठभेड़ में मारे गए जौनपुर के केराकत क्षेत्र के उसरापुर पचवारा निवासी आनंद सागर यादव का आपराधिक रिकार्ड जुटाया जा रहा है।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.