Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डॉ. राय ने मांगी माफी
indore,Vyapam

इंदौर/धार। व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डा. आनंद राय ने फेसबुक पर एक वीडियो डालकर गलत जानकारी देने के मामले में पूर्व मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रंजना बघेल से माफी मांग ली है। वहीं, पूर्व मंत्री बघेल गुरुवार को इंदौर में पुलिस अधीक्षक अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की शिकायत करेंगी।

 

 

दरअसल, डॉ. आनंद राय ने बुधवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि भाजपा की नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल इस चुनाव में जयस का साथ देंगी। इसके बाद रंजना बघेल ने एक वीडियो जारी कर उन्हें चेतावनी देते हुए था कि कहा कि भ्रामक पोस्ट हटा लें, वरना घर पर आकर जूते मारुंगी। वे रात में डॉ. राय के इंदौर आवास पर जा पहुंची। डॉ. आनंद राय की पत्नी उस वक्त घर में मौजूद थीं और उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, इस पर पूर्व मंत्री बघेल ने कहा कि अपने पति को समझाइए कि वे झूठी खबरें न फैलाएं। इस मामले में अब वे इंदौर एसपी से मुलाकात कर शिकायत करने वाली हैं।

 

 

पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने डॉ. आनंद राय के घर पहुंचकर उनकी पत्नी से कहा कि पति को समझाइए कि नौकरी कर लें या फिर राजनीति कर लें। इस तरह की झूठी पोस्ट डालकर आदिवासियों को बदनाम न करें। वीडियो में रंजना बघेल यह भी कहती दिख रहीं कि डॉ. राय तो घर में ही हैं, वे अभी मुझे पीछे जाते हुए दिखे हैं।

 

 

बता दें कि डॉ. आनंद राय ने जो वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था, उसमें रंजना बघेल, जयस नेता डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहनाती दिख रही हैं। इसमें उनके साथ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे और बदनावर के सिंधिया गुट के नेता दिनेश ग्रेवाल भी मौजूद हैं। इसी वीडियो के साथ डॉ. राय ने लिखा था कि रंजना बघेल इस बार चुनाव में जयस का साथ देंगी। रंजना बघेल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वीडियो दो साल पुराना है। मैं तीस वर्ष से भाजपा की सिपाही के रूप में काम कर रही हूं। मेरे बारे में ऐसी झूठी खबर फैलाई जा रही है। इस पर मैं कार्रवाई करूंगी।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.