Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
चंबल नदी पार कर रहे सात श्रद्धालु गहरे पानी में डूबे
morena, Seven devotees crossing, Chambal river

मुरैना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल करोली माता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे 17 श्रद्धालु चंबल नदी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीण व गोताखोरों की सहायता से 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दिन भर चली तलाश के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष सहित दो श्रद्धालुओं के शव मिल गए हैं, जबकि पांच लोगों की तलाश सुबह से लगातार की जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर पीडि़तों को ढांढ़स बंधा रहे हैं। यह सभी श्रद्धालु शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील क्षेत्रांतर्गत छिलावद गांव के निवासी हैं। घटना का कारण पैदल नदी पार करते समय संतुलन बिगडऩा और गहरे पानी में जाना माना जा रहा है।

 

मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्रांतर्गत राईडी-राधेन गांव के चंबल घाट पर शनिवार को सुबह एक बड़ी घटना हो गई। इस घाट से मध्यप्रदेश से राजस्थान के लिए लोग पैदल चंबल नदी पार करते हैं। वर्तमान में 22 मार्च से प्रारंभ होने वाले नवरात्र महोत्सव का धार्मिक लाभ लेने के लिए मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर के हजारों श्रद्धालु पैदल नदी पार करते हैं। यह सभी श्रद्धालु राजस्थान के करोली माता मंदिर पर गुड़ी पड़वा के दिन दर्शन लाभ लेने के लिए अपने घर से मंदिर तक पैदल यात्रा करते हैं।

 

शनिवार को सुबह नदी पार करने के लिए 17 लोगों का समूह एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी से गुजर रहा था। इसी बीच कुछ लोग गहरे पानी में चले गए। डूब रहे लोगों की चीख-पुकार सुनकर नदी किनारे बैठे श्रद्धालु एवं स्थानीय गोताखोर नदी में कूद पड़े। जिन्होंने डूब रहे 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें से गोताखोरों ने आठ श्रद्धालुओं को मडराइल राजस्थान और दो श्रद्धालुओं को मुरैना के घाट पर सुरक्षित पहुंचाया। इनमें से सात लोगों का कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

 

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में लापता श्रद्धालुओं की तलाश के लिए एनडीआरएफ का दल मौके पर देर शाम को पहुंच गया। तलाशी अभियान के दौरान गोताखोर नदी से देवकी नंदन कुशवाह पुत्र हीरा कुशवाह उम्र 60 वर्ष निवासी छिलावद तहसील कोलारस जिला शिवपुरी एवं कल्लो पत्नी श्याम कुशवाह का शव निकाल सके जबकि रुक्मणी पत्नी दीपक कुशवाह 25 साल, लवकुश कुशवाह पुत्र थानसिंह कुशवाह 17 साल, बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाह 17 साल, रश्मि पत्नी सुनील कुशवाह 22 साल, अलोप पत्नी देवकीनंदन कुशवाह 58 साल निवासी छिलावद की तलाश जारी है।

 

इन दस लोगों को बचाया: जो लोग चंबल नदी में डूबने से बचा लिए गए हैं उनमें राकेश पुत्र मुरारी, सुनील पुत्र राजदेव, दीपक पुत्र देवकीनंदन, संतरा पत्नी सेवक, रामश्री पत्नी बचनलाल, सम्पति पत्नी राकेश सभी कुशवाह निवासी ग्राम छिलावत थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी हैं। वहीं तीन लोगों को राजस्थान सीमा पर बचाया गया है जिनमें धनीराम पुत्र खेरा कुशवाह, चौंऊ पुत्र ठकुरी कुशवाह, जानकी पुत्र हक्के कुशवाह शामिल हैं।

 

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे: शनिवार को सुबह चंबल नदी पर हुए दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बचाव कार्य प्रारंभ कराया। मौके पर संभागायुक्त दीपक सिंह, जिलाधीश अंकित अस्थाना, डीआईजी चंबल सुशांत सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया, सबलगढ़ एसडीएम मेघा तिवारी, एसडीओपी गुरबचन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

MadhyaBharat 19 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.