Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नर्मदा नदी में नहाने आए चार युवक डूबे
badwani, Four youths , Narmada river drowned

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर अंजड़ थाना क्षेत्र के लोहारा घाट पर बुधवार को नहाने के दौरान चार युवक नर्मदा नदी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है चार में से एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है।

 

अंजड थाना पुलिस के अनुसार, गुजरात के ग्राम टोकरियां और धार जिले के ग्राम मिर्जापुर से 11 लोग बुधवार को सुबह नर्मदा नदी में नहाने के लिए मलनपुर से नाव में बैठकर लोहारा घाट आए थे। यहां पर नहाने के दौरान एक युवक डूब रहा था। उसे बचाने के लिए उसके तीन दोस्त भी नदी में चले गए जो गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नर्मदा में डूबे युवकों की तलाश शुरू की। इस दौरान राहत एवं बचाव दल ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान मोहम्मद किफातुल्ला निवासी गुजरात के रूप में हुई है। डीएसपी कुंदन सिंह मंडलोई भी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, नर्मदा नदी में डूबने वाले अन्य तीन युवकों के नाम मोहम्मद असरार, जुनैद और जुबैर बताए गए हैं। एसडीआरएएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि नर्मदा में डूबने वाला जुबैर धार जिले के मिर्जापुर का रहने वाला है। अन्य दो युवक गुजरात के हैं। सभी डूबने वाले युवकों की उम्र 30 से 40 वर्ष है। नहाने आए लोगों में से मोहम्मद मुवाज ने बताया कि हम जमात के 11 लोग यहां पर नहाने आए थे। अन्य सभी साथी सुरक्षित हैं।

डीएसपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य में लग गई है। चार लोगों की डूबने की जानकारी है जिसमें से एक का शव बरामद कर दिया गया है। अन्य युवकों की तलाश जारी है। शव को जांच के लिए अंजड़ शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 22 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.