Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राइस मिल की दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत
seoni, Two laborers died , rice mill

सिवनी। जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोनिया के पास नारायण गंज के समीप शुक्रवार सुबह राइस मिल में धान की दराई के दौरान दीवार गिर गई। घटना के समय मिल के अंदर काम कर रहे दो मजदूरों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद राइस मिल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 44 आलोनिया के करीब नारायणगंज (कुर्रमाटोला) गांव में निर्माणाधीन राइस मिल है। परिसर में चार राइस मिल यूनिट लगाई जा रही हैं, जिनका अधिकांश काम अधूरा है। तीन दिन पहले ही राइस मिल में सरकारी धान की दराई का काम प्रारंभ हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे धान की दराई का काम चल रहा था। इस दौरान कमजोर दीवार पिलहर सहित मशीनों पर गिर गई, जिससे मशीनों के नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। मलबा काफी भारी था, जिसमें दबने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बंडोल थाना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जेसीबी को बुलाया गया। जेसीबी की मदद से शवों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। मृतक मजदूर गोविंद फूलसिंह बंजारा (32) का शव दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे दीवार व मशीन के बीच से बाहर निकाला जा सका है।मृतक का शव पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।वहीं राइस मिल में काम कर रहे दूसरे मजदूर रामभरोस पुत्र बेनीराम उइके (35) के शव की तलाश जारी है। बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि अलोनिया नारायणगंज के पास राइस मिल में दीवार गिरने से दो मज़दूरों की मौत हुई है, एक शव निकाल लिया गया है, दूसरा शव निकाला जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में राइस मिल मालिक, मैनेजर और ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। दोनों मजदूर नजदीकी ग्राम पंचायत आलोनिया के बोरिया गांव के निवासी हैं।स्वजनों के मुताबिक राइस मिल में दोनों मजदूर का शुक्रवार को पहला दिन था, पहले दिन ही मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। श्रमिकों के परिजनों को जब घटना की जानकारी लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उस दौरान वहां का मंजर बहुत ही वीभत्स था चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

मौके पर सिवनी एसडीओपी पारूल शर्मा, तहसीलदार पीयूष दुबे, नायब तहसीलदार रविंद्र पारधी, बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर की उपस्थिति में ग्राम पंचायत, राजस्व व पुलिस बल को धान के ढेर में दबे मजदूरों का शव ढूंढने का काम जेसीबी मशीन की मदद से किया जा रहा है।मिल में धान अधिक मात्रा में होने के कारण अमले को काफी दिक्कत हो रही है।

MadhyaBharat 24 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.