Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस उतरी सड़कों पर
shivpuri,Congress, Rahul Gandhi

शिवपुरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवपुरी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर रैली निकालते हुए यहां पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस नारेबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है, यह लोकतंत्र की हत्या है और लोगों की आवाज दवाई जा रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वर्तमान में देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोगों की आवाज दवाई जा रही है।

देश का लोकतंत्र खतरे में है भाजपा ने षड्यंत्र रचते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य को रद्द कर दी और जानबूझकर ऐसा खेल खेला गया कि उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मसले पर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने और देश मे लोकतंत्र बचाने की मांग की गई है।शिवपुरी के माधव चौक चौराहे से कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और रैली निकालकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, करैरा विधायक प्रागी लाल जाटव, कॉन्ग्रेस नेता और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, प्रदेश सचिव रामकुमार यादव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरीवल्लभ शुक्ला, आलोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ता जब प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर के ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कोर्ट रोड पर नगरपालिका कार्यालय के नजदीक बैरिकेड लगा दिए गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय नहीं जाने दिया गया। यहां पर बैरिकेड लगाते हुए कोतवाली टीआई अमित सिंह भदोरिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया और कहा कि ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम और तहसीलदार यही मौजूद रहेंगे, इसलिए आप ज्ञापन यहीं पर दे दीजिए।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.