Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
छात्रा को प्रोफेसर पद का झांसा देकर एक महीने से रेप करता रहा कॉलेज का प्रोफेसर
छात्रा को प्रोफेसर पद का झांसा देकर एक महीने से रेप करता रहा कॉलेज का आरोपी प्रोफेसर

ग्वालियर में कमलाराजा गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है जहां कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा को प्रोफेसर पद के साथ, बीएससी में पास कराने का झांसा देकर रेप करता रहा।पीड़िता का कहना है कि प्रोफेसर ने मुझसे दोस्ती की और मुझसे कहा कि तुम मेरी बात मानोगी तो मैं तुम्हें पास करवा दूंगा। तुम्हें कॉलेज में प्रोफेसर भी बनवा दूंगा। इसके बाद हमारी दोस्ती हो गई और प्रोफेसर ने मुझे अपना फोन नंबर दिया। फिर वह मुझसे बात करने लगे। 9 अप्रैल 2022 को प्रोफेसर ने मुझे कॉलेज के चेम्बर में बुलाया और मुझे अकेले में ले जाकर वो मुझे गलत जगह छूने लगे। शोर मचाने का प्रयास किया तो मेरा मुंह दबा लिया। जब मैं घर पहुंची तो प्रोफेसर ने फोन पर बात करते हुए  कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हे अच्छे नम्बर से पास करवा दूंगा एवं कॉलेज में प्रोफेसर का जॉब दिलवा दूंगा। यदि मेरी बात नहीं मानी तो फेल कर दूंगा और करियर बिगाड़ दूंगा। मैं (छात्रा) काफी डर गई थी। कॉलेज नहीं जाने पर वह फोन करके बुला रहे थे।मैं घर पर  रोने लगी तो मां ने पूछा और मैंने आपबीती सुनाई। इसके बाद मां और छात्रा थाने पहुंची।जहां एक दिन पहले छात्रा ने कम्पू थाने पहुंचकर शिकायत की । जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।उधर शहर के सिटी सेंटर मॉडल टाउन निवासी 47 वर्षीय महिला (आरोपी प्रोफेसर की पत्नी) ने पुलिस थाने में छात्रा के पिता पर ही 20 लाख रंगदारी का आरोप लगाते हुए  खुद के रेप किए जाने की एफआई आर दर्ज करा दी है। ग्वालियर में पहली बार रेप के मामले में क्रॉस FIR दर्ज की गई हैं।रेप के मामलों पर सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि एक छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ उसे पास कराने व कॉलेज में ही प्रोफेसर का जॉब दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की थी।मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। इसी मामले से जुड़ा एक दुष्कर्म का मामला सिरोल थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

MadhyaBharat 7 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.