Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा: दिग्विजय सिंह
bhopal, Journalist Protection Act, Digvijay Singh

सागर/ भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावों से पहले कांग्रेस और भाजपा ने सभी जिलों में नेताओं की सक्रियता बढ़ा दी है। सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए कांग्रेस के नेता भी मैदान में डट गए है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह भी चुनाव से पहले सक्रिय हो गए है और इन दिनों बुंदेलखंड के दौरे पर है। मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे दिन वे सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर रणनीती पर चर्चा हुई।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। दिग्वियज सिंह ने पत्रकारों के हित में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा। जिसके तहत पत्रकारों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया गया है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और शिवराज कैबिनेट के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के गढ़ में सेंध लगाने की भी बात पर उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के गढ़ खुरई में जीत का दावा किया।दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस खुरई में मजबूत कैंडिडेट को खड़ा करेंगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एक बार फिर कमलनाथ का नाम लिया।

भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश - प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। भाजपा ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूंजीपतियों की पूंजी को बढ़ाने में सहयोग किया। यही कारण है कि इस देश में गरीब आदमी लगातार गरीब होता जा रहा है। दूसरी तरफ अमीरों की संपत्ति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने अडानी मामले की जांच संसद की संयुक्त समिति से कराए जाने पर जोर दिया ।

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक वाशिंग मशीन हो गई है जिसमें काला डालो तो सफेद निकलता है। जो भ्रष्टाचार के आरोपी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं, उनके सारे दाग धुल जाते हैं।

MadhyaBharat 11 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.