Since: 23-09-2009
पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को सागर जिले के बीना-खुरई दौरे पर हैं।दिग्विजय सिंह ने बीना में रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने बीना विधायक राय के बेटे पर 70 लाख स्टांप चोरी का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक ने करोड़ों की संपत्ति एकत्रित कर ली है। देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महंगाई बढ़ रही है। अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है।दिग्विजय सिंह ने पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद के बढ़ते दाम पर कहा कि जब भी बेरोजगारी की बात करते हैं, तो यह धर्म को सामने ले आते हैं, लेकिन धर्म आस्था का प्रश्न है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि यह देश सबका है। इसमें आजादी दिलाने में सभी का सहयोग रहा है। इसके लिए संविधान भी लागू है। उन्होंने कहा जिस तरीके से देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, उससे लोगों को परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है।राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल जी ने अडानी की कंपनियों में लगी 20 हजार करोड़ की संपत्ति पर सवाल किया तो उनका भाषण ही विलोपित कर दिया। सरकार ने सदन की कार्यवाही नहीं होने दी। जब भी सदन शुरू होता तो इनके लोग चिल्लाने लगते कि राहुल जी ने विदेश में एक भाषण दिया। अगर मोदी जी विदेश में जाकर कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। हमें भारत में जन्म होने पर शर्म आती है, तो वे क्या खुदा हो गए। वह भी तो देश का अपमान करते थे।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |