Since: 23-09-2009
शिवपुरी। उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद को यूपी एसटीएफ एक बार फिर गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जा रही है। बुधवार सुबह पुलिस का यह काफिला प्रदेश के शिवपुरी जिले से गुजरा। जाया जा रहा है, जो फिर शिवपुरी से होकर गुजरा।
अतीक अहमद को ले जा रही पुलिस टीम के साथ दो वैन चल रही थीं। कभी अतीक की वैन आगे रहती तो कभी पीछे जिससे यह अनुमान लगाना मुश्किल था की वह किस वैन में है। काफिले में करीब 50 गाड़िया चल रही थी जिसमें पुलिस के साथ मीडिया के वाहन भी थे। काफिले में अतीक के रिश्तेदार भी शामिल थे। रास्ते में जब काफिला कुछ देर के लिए रुका, तो अतीक अहमद को भी वेन से बाहर ले जाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत की। उसने मीडिया को शुक्रिया कहते हुए कहा कि मैं आप लोगों की वजह से ही सुरक्षित हूं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |