Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
बाइक-स्कूटी के बीच सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
sagar, Three people died, bike and scooty

सागर। जिले के नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-बीना मार्ग पर आयल डिपो के सामने गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कानोनी निवासी बृजभान आदिवासी, मझगवां निवासी कृपाराम आदिवासी और गोदा पिपरिया निवासी अमान आदिवासी एक बाइक पर सवार होकर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इमलिया गांव गए थे। वे गुरुवार को सुबह वहां से वापस लौट रहे थे, तभी नरयावली आयल डिपो के पास सामने से आ रहे स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

 

इस हादसे में स्कूटी सवार ग्राम हिरनछिपा निवासी दिलीप पटेल समेत चारों लोग घायल थे। इसी दौरान खुरई की 108 एंबुलेंस एक मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। एंबुलेंस के चालक मनोज राय और डा. हरिराम अहिरवार ने घायलों को देखा और जांच की तो तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं अमान आदिवासी की सांसें चल रही थीं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कालेज लाकर भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतकों में बाइक सवार ग्राम कानोनी निवासी बृजभान आदिवासी, मझगवां निवासी कृपाराम आदिवासी और स्कूटी सवार ग्राम हिरनछिपा निवासी दिलीप पटेल शामिल है।

MadhyaBharat 13 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.