Since: 23-09-2009

  Latest News :
इस साल रुपये में आई 4.9% की भारी गिरावट.   संसद में वंदे मातरम् को लेकर जोरदार बहस.   सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक CM सिद्धारमैया को जारी किया नोटिस.   इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार.   CM डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिली नई गति.   PCC चीफ जीतू पटवारी का शिक्षा नीति पर हमला.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध शिल्पकार मती हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से नवाजा,.   टॉप नक्सली कमांडर रामधेर समेत 12 माओवादी सरेंडर.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.  
रोजा इफ्तार के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार
mandsour,  100 people , Roza Iftar

मंदसौर। शहर के मुस्लिम बहुल गुदरी क्षेत्र में बुधवार शाम को आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए 100 से अधिक लोग बुधवार देर रात को बीमार हो गए। लगातार उल्टी-दस्त के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है और अधिकांश लोगों को गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गुदरी मोहल्ले में एक रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाया। लेकिन इनमें से कई लोगों की तबीयत रात करीब 11.30 बजे के बाद बिगड़ने लगी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। रात लगभग 12 बजे बाद फूड पाइजनिंग से प्रभावित मरीजों को जिला अस्पताल लाने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला।

जानकारी के अनुसार गुदरी में लगभग 100 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष व बच्चे उल्टी दस्त से प्रभावित हुए थे। सुविधा समय पर मिलने से उपचार जल्द शुरू हो गया था। गुरुवार तड़के 4:30 बजे तक लगभग सभी मरीज ठीक हो गए थे। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों का स्वास्थ्य खराब मावे से बनी मिठाई खाने से बिगड़ा है, लेकिन अब सभी ठीक हैं।

MadhyaBharat 20 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.