Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर अंचल में शनिवार को भी बूंदाबांदी के आसार
gwalior, Chances of drizzle

ग्वालियर। हिमालय की ओर बढ़ रहे एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में आए परिवर्तन के चलते पिछले तीन दिन से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिन में जहां मध्यम स्तर के बादल छाए रहे वहीं शाम को बूंदाबांदी भी हो गई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में पिछले दो दिन से आंशिक बादल छाए हुए थे लेकिन शुक्रवार को बादलों का घनत्व बढ़ गया। हालांकि बादल बिखरे होने की वजह से अधिकांश समय धूप खिली रही। शाम करीब पांच बजे के अपासपास शहर में लगभग दस मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके चलते पिछले दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 36.7 डिग्री सेल्सियस पर ही ठहर गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 3.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। आज शुक्रवार सुबह हवा में नमी 46 और शाम को 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इधर पंजाब के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इसी वजह से मौसम बदला हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान भी विशेषकर शुक्रवार-शनिवार की रात में ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। श्री उपाध्याय ने बताया कि शहर में आज बूंदाबांदी होने की वजह से फिलहाल तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है क्योंकि हवा में नमी बढ़ गई है। ऐसे में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही टिका रहेगा।

MadhyaBharat 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.