Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
मां ही निकली अपनी तीन मासूम बच्चियों की हत्यारिन
dhar, mother turned out ,murderer

धार। धार जिले के सरदारपुर के श्यामपुरा ठाकुर गांव में मंगलवार शाम को कुंए में तीन बच्चियों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तीनों बच्चियों की हत्या उनकी मां ने ही की थी। बच्चों के शव मिलने के बाद से ही पुलिस मां की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह पुलिस को बच्चों की मां टांडा खेड़ा गांव में मिली। जहां उसने पुलिस के सामने बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने अंधविश्वास के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और अपनी ही तीन बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार मंगलवार शाम को श्यामपुरा ठाकुर गांव में एक बच्ची का शव कुएं के पास और दो के शव कुएं के अंदर मिले थे। बच्चियों के साथ गई उनकी मां रजनी लापता थी। पुलिस ने पूरी रात मां की तलाश की और खोजबीन के लिए देर रात तक कुएं को खाली करवाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह मां रजनी टांडा खेड़ा गांव में मिल गई, उससे पूछताछ करने के लिए एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित पुलिस बल वहां पहुंचा। जहां रजनी ने बताया कि उसने ही तीनों बच्चिों की हत्या की है। पुलिस के अनुसार महिला ने अंधविश्वास में उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रजनी किसी तांत्रिक के संपर्क में थी, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी और अचानक गुस्से में आ जाती थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार महिला ने अंधविश्वास के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की सघनता से जांच पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

MadhyaBharat 26 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.