Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली,हालत गंभीर
रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली,हालत गंभीर

ग्वालियर में गुरुवार रात एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली जबड़े से आर-पार हो गई। लहूलुहान हालत में उन्हें पहले बिड़ला हॉस्पिटल, फिर सहारा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने एक महीने पहले कॉलोनी के एक मंदिर के पुजारी पर रेप और न्यूड वीडियोशूट करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रहे हैं। सीएसपीरवि भदौरिया का कहना है कि जांच जारी है। फौजी के होश में आने के बाद ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह पता चलेगी।घटना शहर के महाराजपुर की है। 43 साल के रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ एक  महीने पहले रेप की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। गुरुवार देर रात कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग पहुंचे तो रिटायर्ड आर्मीमैन फर्श पर पड़े थे। आसपास खून फैला हुआ था। तत्काल उन्हें बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से JAH रेफर कर दिया गया।परिजन JAH न ले जाते हुए सिटी सेंटर सहारा अस्पताल ले गए। पुलिस का कहना है कि रिटायर्ड फौजी, पत्नी के साथ हुई घटना के बाद से काफी आहत थे। पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था। दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस को अब रिटायर्ड फौजी के होश में आने का इंतजार है।महीनेभर पहले थाने पहुंची 42 वर्षीय महिला ने शिकायत करते हुए बताया था कि मेरे पति आर्मी से रिटायर्ड हैं। हमारे दो बच्चे हैं। मैं कॉलोनी के मंदिर पर पूजा करने जाती थी। इसी मंदिर पर गजेंद्र कटारे पूजा करता है। जब भी वह मंदिर जाती थी, पुजारी उस पर बुरी नजर रखता था। हमेशा बात करने का प्रयास करता था। कई बार उसने यह कहकर पास आने की कोशिश की कि उसके घर में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वह पूजा-पाठ के जरिए सब ठीक कर सकता है।महिला ने बताया कि एक दिन घर पर पूजा करानी थी। कोई पुजारी नहीं मिला तो गजेंद्र को बुला लिया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया और न्यूड वीडियोबना लिए। इन वीडियोसे धमकाकर वह मिलने बुलाता था और कई बार रेप किया।महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया था कि पुजारी बदनाम करने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा है। उसने मंदिर में माला पहनाकर मांग भर दी थी। उसने पति को यह सारी बात बताई, इसके बाद केस दर्ज कराने थाने पहुंची।10 जनवरी 2023 मुझे घर पर कुछ पूजा करानी थी। मैंने मंदिर से पुजारी को बुलवा लिया। घर पर पति और बच्चे नहीं थे। घर आते ही पुजारी ने मुझसे कहा कि यह गंगाजल पी लो आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। उसका दिया हुआ जल मैंने पी लिया, जिसके बाद मुझे नींद आने लगी। जब होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। 

MadhyaBharat 28 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.