Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महू-नीमच हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
ratlam,Violent collision ,Mhow-Neemuch highway

रतलाम। जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर महू नीमच हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़त हो गई। घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्लीनर को इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार महू-नीमच हाईवे पर शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे एक ट्रक जावरा से रतलाम की तरफ आ रहा था। इसी दौरान भदवासा के पास पीछे से आ रहा ट्रक आगे जा रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से घुसे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक व क्लीनर कैबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पीछे से आए ट्रक का कैबिन हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे उसके कैबिन चालक और क्लीनर बुरी तरह से फंस गये थे।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। वहीं क्लीनर गंभीर रूप से घायल था। उसे इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है वह ब्लैक स्पाट है। यहां दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर तो बनाए गए लेकिन स्पीड ब्रेकर के लिए कोई संकेतक या निशान नहीं लगाए गए। इस कारण आगे वाले ट्रक ने स्पीड ब्रेकर देखकर अचानक ब्रेक लगाया जिससे पीछे वाला ट्रक उसमें घुस गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.