Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना गोलीकांड: आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन
morena, Morena shootout, perform last rites

मुरैना। जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को हुए गोलीकांड के बाद शाम को ही मृतकों के शव गांव पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि उन्हें लाइसेंसी बंदूक दी जाए, आरोपियों के घर तोड़े जाएं, साथ ही पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शनिवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में सभी 6 मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

गोलीकांड के बाद से ही लेपा गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। दूसरे दिन शनिवार को गांव की हर गली में रिजर्व फोर्स के जवान तैनात हैं। पुलिस शुक्रवार की शाम को ही शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव लेकर पहुंच गई थी, लेकिन परिजन ने शव लेने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शवों को एम्बुलेंस में रखकर गांव की स्कूल में ही रात गुजारी। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। शनिवार सुबह से अधिकारियों ने फिर अपने प्रयास शुरू किए। आखिरकार परिजन पीड़ित परिवार को दो हथियारों के लाइसेंस और 24 घंटे सुरक्षा के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद शवों को एम्बुलेंस में ही श्मशान घाट ले जाया गया। अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा भी नहीं निकाली गई। परिवार को कुछ देर के लिए शवों को देखने की इजाजत मिली। इसके उपरांत आसन नदी के किनारे सभी मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

इस मामले में जिले के एसपी का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस के लिए परिवार में जो भी पात्र होगा, उसे लाइसेंस मिल जाएंगे। साथ ही सुरक्षा के लिए चार आरक्षक और एक हेड कॉन्स्टेबल की नियुक्ति होगी, जो पाली के हिसाब से 24 घंटे परिवार के साथ होंगे। वहीं, आरोपियों के घर तोड़ने की मांग पर एसडीएम एलके पांडे का कहना है कि आरोपियों के परिवार को नोटिस दिया गया है। मामले के दो आरोपियों धीरसिंह तोमर और राजूसिंह तोमर को पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी 7 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी 7 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

MadhyaBharat 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.