Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
अगले दो दिन में पारा 43 डिग्री पर पहुंचने के आसार
gwalior, mercury is expected

ग्वालियर। मौसम शुष्क रहने की वजह से अब गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को ग्वालियर शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 

पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवा-जाही और छुटपुट बारिश के चलते तापमान पर ब्रेक लगा हुआ था लेकिन पिछले चार दिनों से मौसम शुष्क होने की वजह से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी मौसम शुष्क रहा और काफी तेज धूप निकली। हालांकि शाम साढ़े छह बजे के बाद पूरा आसमान घने बादलों से पटा नजर आया। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में हिमालय से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है और पूर्वोत्तर राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से ग्वालियर में बादल जरूर दिख रहे हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। ऐसे में तापमान अब लगातार बढ़ेेगा। अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 46 और शाम को 23 प्रतिशत दर्ज की गई।

MadhyaBharat 7 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.