Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन.   12 ई-कॉमर्स कंपनियों पर 58 लाख का जुर्माना.   25 अक्टूबर को वाराणसी और भुवनेश्वर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, परिधान फैक्ट्री, एयर शो और RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन.   DFPD का विशेष अभियान 6.0 जोरों पर: 82 हजार फाइलों की समीक्षा, 31 हजार वर्ग फीट जगह खाली, 36 लाख का स्क्रैप राजस्व.   C-DOT और IIT-BHU में ऐतिहासिक साझेदारी: वाराणसी में खुलेगा 6G, AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी का छठा उत्कृष्टता केंद्र.   इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड की ओर: इस वित्त वर्ष में 150 अरब डॉलर का लक्ष्य.   सोशल मीडिया से विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा.   प्रधानमंत्री के मन की बात के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ धरातल पर साकार करें.   बालासाहेब थोरात ने कहा ज्ञानेश कर भाजपा के लिए कर रहे कार्य.   भोपाल मास्टर प्लान का नया प्रारूप कानूनी खामियों से भरा है, केवल वाहनों पर केंद्रित .   कटनी में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी , भ्रष्टाचार व्यवस्था की जड़ों तक पहुंच गया.   रीवा में प्र न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं लगने देंगे, विधानसभा में भी उठाएंगे मुद्दा - सिंघार.   पीएम ने त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.   वाहनों चेकिंग से 4.81 लाख का समन शुल्क की ही वसूली.   मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे.   कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार - वित्त मंत्री चौधरी.   दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक - राज्यपाल डेका.  
मुरैना गोलीकांड के दो मुख्य आरोपित मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
morena, Morena firing ,arrested , encounter

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ग्राम लेपा में गत दिनों छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अजीत सिंह तोमर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि आरोपित भूपेंद्र तोमर के सिर में मामूली चोट आई है। अजीत को इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है।

 

मुरैना के लेपा-भिड़ौसा गांव में गत 05 मई को 10 साल पुराने भूमि विवाद में एक परिवार के छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं थीं। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में शुरुआत में नौ लोगों को आरोपित बनाया था। बाद में महिला (रज्जो) का नाम भी जोड़ा गया। पुलिस इससे पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अजीत और भूपेंद्र भी अब गिरफ्तार कर लिये गए हैं।

 

महुआ थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 05 बजे अजीत सिंह तोमर और भूपेंद्र तोमर चंबल नदी के उसैथ घाट पर थे। इस दौरान पुलिस और आरोपितों का आमना-सामना हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। अजीत से एक 315 बोर की राइफल, दो खाली और एक भरा हुआ कारतूस जब्त किया है।

 

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरैना गोलीकांड के मुख्य आरोपितों की लोकेशन महुआ थाना क्षेत्र के उसैथ घाट के आसपास है। ये वहां से नदी किनारे पड़ोसी राज्य में जाने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस का दल उन्हें पकड़ने गया। घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। हत्याकांड के आरोपित धीर सिंह, रज्जो देवी, पुष्पा और सोनू तोमर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुरुआत में सभी आरोपितों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था, इसे सोमवार को ही बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया गया। दोनों मुख्य आरोपितों के गिरफ्तारी के बाद अब भी श्यामू पुत्र धीर सिंह तोमर, मोनू पुत्र धीर सिंह तोमर, रामू पुत्र धीर सिंह तोमर और गौरव पुत्र सूरजभान सिंह तोमर फरार हैं।

MadhyaBharat 9 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.