Since: 23-09-2009

  Latest News :
खरीफ 2026-27 के लिए 5547.99 करोड़ रु. की उपज खरीद की मंजूरी.   भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया.   केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   रिटायर्ड IAS की हत्या, केयर टेकर पर शक.   राजनीति के लिए बालाघाट आ रहे राहुल, विपक्ष में संवेदनशील नहीं - डिप्टी सीएम शुक्ल.   150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा.   संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने कोर ग्रुप में हुआ मंथन.   प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता*.   ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में ही कैबिनेट बैठक, लिए कई निर्णय .   युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.  
कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत
koono national park mein ek aur cheeteh ki maut

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से एक फीमेल चीते दक्षा की मौत हो गई।दक्षा को इसी साल लाया गया था। मुख्य वन्य संरक्षक जेएस चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेल चीते को दक्षा के बाड़े में मेटिंग के लिए भेजा गया था। मेटिंग के दौरान ही दोनों में हिंसक इंटरैक्शन हो गया। मेल चीते ने पंजा मारकर दक्षा को घायल कर दिया था।कूनो नेशनल पार्क की मॉनिटरिंग टीम को दक्षा घायल हालत में मंगलवार सुबह मिली थी। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। पिछले डेढ़ महीने में कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों की मौत हो चुकी है। यहां अब 17 चीते ही बचे हैं।दक्षा को एक नंबर बाडे़ में रखा गया था। पिछले दिनों कूनो में हुई चीता टास्क फोर्स के अधिकारियों की मीटिंग में 7 नंबर बाड़े में मौजूद दक्षिण अफ्रीका से लाए गए मेल चीते कोयलिशन, अग्नि और वायु को फीमेल चीता से मिलाने का निर्णय लिया गया था। 7 और 1 नंबर बाड़े के बीच की जाली को हटाकर उन्हें एक साथ कर दिया गया था।

 

MadhyaBharat 10 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.