Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
युवक ने युवती की गोली मारकर खुद भी की आत्महत्या
morena, young man ,committed suicide

मुरैना। जिले के जौरा कस्बे में शुक्रवार को हनुमान मंदिर क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर और फिर खुद को भी गोली मार ली। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद जौरा का बाजार बंद हो गया है।

 

 

जौरा थाना पुलिस के अनुसार, नगर के हनुमान चौराहा पर लोकेंद्र पटवा की बेटी सोनिया माला पिरोने का काम करती है। शुक्रवार को पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे पुराने जौरा निवासी 18 वर्षीय विजय पुत्र रघुवीर प्रजापति हनुमान चौराहा पर आया और सोनिया से कुछ कहा। इसी बीच दोनों के बीच में कुछ विवाद हुआ। इसके बाद विजय ने सोनिया को गोली मार दी। गोली लगने से सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। सोनिया को गोली मारने के बाद विजय मौके से भागा, लेकिन बाजार संकरा होने की वजह से वह भाग नहीं सका और करीब 80 फुट दूर जाकर उसने स्वयं को भी गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

MadhyaBharat 12 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.