Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
कार और ट्राले की भीषण टक्कर तीन युवकों की मौत
mandsour, Terrible collision, car and trolley

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां मुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्राले में जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

 

मुल्तानपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि उज्जैन निवासी चार युवक कार में सवार होकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान देर रात करीब दो बजे महू- नीमच हाईवे पर मुल्तानपुर फंटे के समीप युवकों की तेज रफ्तार कार पीछे से ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

चौहान के अनुसार, मृतकों के नाम संजय पुत्र संतोष राणा उम्र 22 वर्ष निवासी मक्सी रोड उज्जैन, रितिक पुत्र दिलीप गडरिया उम्र 27 वर्ष निवासी मंछामन कॉलोनी तथा विजय पुत्र कमल सिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी वन विभाग कालोनी है, जबकि हादसे में लक्की पुत्र अनिल धाकड़ उम्र 21 वर्ष निवासी उज्जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

MadhyaBharat 16 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.