Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उप्र से गुजरात जा रही बस हादसे का शिकार पांच की मौत
shajapur, Five killed , bus accident

शाजापुर। जिले में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक बस, ट्राला से टकरा गई। तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 15 से ज्यादा यात्रियों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। बस में सवार लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

 

मक्सी पुलिस के अनुसार यह हादसा दोंगता के पास हुआ। केस दर्ज कर लिया गया है। सभी शव शाजापुर जिला अस्पताल भेजे गए हैं। बस में 60 से 62 यात्री सवार थे। इनके नाम मालूम हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तराना, कायथा और मक्सी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। शारदा ट्रेवल्स की बस (यूपी 75 एटी 4799) ट्राले से टकरा गई थी। बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। कुछ घायल सड़क पर पड़े थे, जबकि ज्यादातर बस के भीतर थे। कुछ यात्री उन्हें बाहर निकाल रहे थे। बस उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद जा रही थी।

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.