Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस के फर्स में हुए छेद से सड़क पर गिरे बच्चे की मौत
damoh,  child died  ,floor bus

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में दमोह-छतरपुर मार्ग पर ग्राम चैनपुरा के बरखेड़ा तिराहे के पास शुक्रवार को सुबह अपनी दादी के साथ जा रहा चार वर्षीय बालक बस के फर्स में हुए छेद से नीचे गिर गया। इसके बाद बस का पहिया उसे कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

 

 

बटियागढ़ थाना प्रभारी पीडी दुबे ने ग्राम कुड़ीला निवासी देशराज सिंह का चार वर्षीय बेटा हेमंत अपनी दादी के साथ रिश्तेदारी में कारीजोग खेजरा गांव आया था। शुक्रवार सुबह वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। दमोह से छतरपुर जा रही शैलेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस में दोनों नरसिंहगढ़ से सवार हुए थे। इसी बीच चैनपुरा के आगे बरखेड़ा तिराहे के पास बस के फर्श में हुए छेद पर ढका पटिया टूट गया और हेमंत उस छेद से बस के नीचे सड़क पर गिर गया, जिससे उसका सिर बस के पहिए से कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस में सवार लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस को बटियागढ़ थाने में खड़ा कराया गया है और फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.