Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
शनिवार से बढ़ेगा पारा 24 से बारिश की संभावना
gwalior, Mercury ,possibility

ग्वालियर। मौसम अभी एक बार और पलटी मारेगा इसलिए फिलहाल भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 से 23 मई तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी लेकिन 24 से 26 मई तक ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं अल्पकालिक आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

ग्वालियर में 17 मई बुधवार शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद गुरुवार से मौसम शुष्क है। शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहा लेकिन तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 48 और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है इसलिए अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी बीच 23 मई को हिमालय में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका प्रभाव 24 से 26 मई तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ अंचल में कहीं-कहीं अल्पकालिक आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है जिससे बढ़ते तापमान पर फिर से ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में फिलहाल भीषण गर्मी और लू की स्थिति निर्मित होने की संभावना नहीं है।

MadhyaBharat 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.