Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने से गांव में फैली सनसनी
sagar, Sensation spread, abandoned condition

भाेपाल। जिले के ग्राम पिपरिया करकट में शनिवार तड़के एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को एक घर के सामने छोड़ गया था। ग्रामीणाें ने बच्ची को देखा तो संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची 108 ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार पिपरिया करकट में शनिवार तड़के करीब पांच बजे एक घर के बाहर बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर मकान में रहने वाले लोग बाहर आए तो हैरान रह गए। उनके घर के सामने एक नवजात बच्ची जमीन पर पड़ी हुई थी। कुछ ही देर में गांव के दूसरे लोग भी मौके पर जमा हो गए और बच्ची को उठाकर कपड़े में लपेट लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी वारेलाल सेन और पायलट सूर्यकांत गौतम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। बच्ची को चम्मच से दूध भी पिलाया और तुरंत ही बच्ची को आक्सीजन सपोर्ट पर जिला अस्पताल ले आए। बताया जा रहा है कि बच्ची पूर्णत: स्वस्थ है। 108 एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी के सागर जिला प्रबंधक रविंद्र खरे ने बताया कि पूरे घटना की जानकारी बहेरिया थाना पुलिस को दी गई है। बच्ची किसकी है, यह जांच का विषय है। पुलिस मामला दर्ज कर बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

MadhyaBharat 20 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.