Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नीमच से भोपाल जा रही यात्री बस पलटी चार की मौत
mandsour, Passenger bus ,four killed

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर नीमच से भोपाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए है। सूचना मिलने पर तत्काल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

जानकारी अनुसार घटना मंदसौर-भावगढ़ रोड पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। यहां नीचम से भोपाल जा रही यात्री बस दलौदा थाना क्षेत्र में महू-नीमच राजमार्ग पर स्थित भावगढ़ फंटे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद लोग उसमें अंद ही दब गये। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सहायता करते हुए बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इधर सूचना मिलते ही दलोदा पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जावरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी और भावगढ़ फंटे के यहां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उसके बाद रोड के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

MadhyaBharat 28 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.