Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गंगा जमुना स्कूल में नहीं गाया जाएगा ‘ लब पे आती है दुआ’
damoh,

दमोह। हिजाब वाले पोस्टर के कारण विवाद में आए स्थानीय गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रेयर में अब अल्लामा इकबाल का यह गीत ‘लब पे आती है दुआ’ नहीं गाया जाएगा। इसकी जगह पर सिर्फ राष्ट्रगीत गाया जाएगा। वहीं, स्कूल की छात्राओं को हिजाब से भी मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन द्वारा की गई सख्ती से यह संभव हो सका है।

 

कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के सख़्त निर्देश पर स्कूल मामले में गठित समिति जांच करेगी कि ये सब किन परिस्थितियों में हुआ। इसके साथ हिजाब से भी मुक्ति मिल गई है। गौरतलब है कि पोस्टर वाला मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर को इस मामले की शीघ्र जांच के निर्देश दिए थे।

 

उल्लेखनीय है कि शहर के फुटेरा वार्ड स्थित गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल में टाप करने वाली छात्राओं के पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें कुछ हिंदू छात्राओं को भी हिजाब पहने दिखाया गया था। स्कूल पर हिंदू संगठनों ने मंतातरण के आरोप लगाए थे। वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी ट्वीट कर इस मामले में प्रशासन को जांच के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा भी इस मामले में कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए जाने के बाद से ही इस मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई थी।

MadhyaBharat 2 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.