Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मां चामुंडा टेकरी की रोपवे का तार टूटने से हवा में लटकी ट्रालियां
dewas,  trolleys hanging, Maa Chamunda Tekri

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश की वजह से रोपवे टावर का तार टूटकर पूली से अलग हो गया। इससे 12 ट्रालियां बीच में फंस गई हैं। इन ट्रालियों में मौजूद चार श्रद्धालुओं को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। रोपवे संचालित करने वाली कंपनी के 10 तकनीकी कर्मचारी सुधार कार्य में जुटे हैं। श्रद्धालु सकुशल बचने के बाद माता के दर्शन के लिए टेकरी पर चले गए।

 

 

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ का एक परिवार माता के दर्शन के लिये शनिवार शाम को टेकरी आया था। बताया जा रहा है कि परिवार के 10 लोग रोपवे की ट्रालियों में सवार होकर माताजी की टेकरी पर जा रहे थे। इनमें से कुछ लोग अन्य ट्रॉलियों में सकुशल पहुंच गए, लेकिन तार टूटने से चार लोगों की ट्रॉली हवा में रह गई। हालांकि, इस दौरान करीब 12 ट्रालियां हवा में लटकी हुई थीं, लेकिन श्रद्धालु केवल चार ट्रालियों में ही सवार थे। शेष ट्रालियां खाली होने की जानकारी मिली है। ट्रालियों में फंसे श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल लिया गया है।

MadhyaBharat 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.