Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस को ट्राले ने मारी टक्कर
dhar, Trolley collided ,Jodhpur to Hyderabad

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही स्लीपर कोच बस को साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को 108 एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस से इलाज के लिए बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, स्लीपर कोच यात्री बस क्रमांक एआर 06 बी 2929 जोधपुर से हैदराबाद जा रही थी। रविवार सुबह करीब 7.00 बजे लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम मुलथान के पास पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्राला क्रमांक आरजे 47 जीए 3335 ने चालक की साइड से बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस का बगल का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और साइड से बैठे यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

 

बदनावर थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि ट्राले में सीमेंट की बोरियां भरी थीं। ट्राले की टक्कर से बस की एक साइड की बॉडी निकल गई और ट्राले से निकली सीमेंट से यात्री लथपथ हो गए और उनका सामान भी खराब हो गया। इस हादसे में आठ यात्री घायल हुए हैं, उनमें से छह को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है। अभी बस चालक और परिचालक का पता नहीं चला है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि घायलों में शंकर पुत्र नारायण चौधरी निवासी जालौर, दिनेश पुत्र दीपाराम ब्राह्मण निवासी भीकमपुर, लालसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत निवासी जोधपुर, ओमप्रकाश पुत्र लिखमाराम निवासी हैदराबाद, कुलदीप पुत्र प्रहलाद निवासी जैतरण राजस्थान, देवराम पुत्र बाबूलाल सिरवी निवासी पाली, गौतमचंद पुत्र रत्नाकर परिहार निवासी हैदराबाद व प्रतिभा पत्नी जयचंद जैन निवासी हैदराबाद शामिल हैं।

 

MadhyaBharat 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.