Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
नरेन्द्र सिंह तोमर की बेटी में शामिल हुए कई केन्द्रीय मंत्री राज्यपाल व मुख्यमंत्री
gwalior,  Union Ministers, Governors

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी निवेदिता की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को कई वीवीआईपी ग्वालियर आए। इनमें राजनाथ सिंह समेत कई केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रीगण शामिल हैं। शादी का मुख्य कार्यक्रम मेला ग्राउंड पर आयोजित किया गया, जहां देशभर से आए वीवीआईपी मेहमानों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

 

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर आने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। ग्वालियर में आयोजित इस वीआईपी शादी समारोह में आने वाले मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने खासी तैयारी की थी। इसके लिए दो हजार से ज्यादा जवान और अफसर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे रहे।

 

 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी निवेदिता की शादी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बालवेराव गोसाढे, मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री विश्नोई, पंडोखर सरकार, पूर्व मंत्री इमारती देवी, मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र, मंत्री प्रभुराम चौधरी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समेत अन्य राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 

 

केन्द्रीय मंत्री तोमर की बेटी निवेदिता की शादी नीरज सिंह भाटी से हो रही है। नीरज मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित एक छोटी सी धनकोट रियासत के जमीदार अनूप सिंह भाटी के पुत्र हैं। नीरज इको टूरिज्म के डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं। उनकी पारिवारिक शिक्षा इंग्लैंड में हुई है और उसके बाद वह लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय युवा नेता की भूमिका निभा रहे हैं। धनकोट से वह एक बार सरपंच रह चुके हैं। नीरज सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं। नीरज के पिता अनूप सिंह भाटी कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते हैं। मतलब पिता कांग्रेसी और बेटा भाजपाई है।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.