Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र के सीहोर में बोरवेल में गिरी मासूम रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
bhopal, Innocent ,borewell

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार दोपहर 1ः00 बजे बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकालने के लिए 18 घंटों से बचाव अभियान जारी है। 10 से ज्यादा जेसीबी और पोकलेन की मदद से पांच फीट दूरी पर समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है।

एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम लोकल पुलिस प्रशासन के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। यह इलाका पथरीला है। बुधवार सुबह तक 28 फीट खुदाई ही हो पाई है।

 

 

एसडीएम अमना मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर में जिले के ग्राम मुंगावली निवासी राहुल कुशवाह की ढाई साल की पुत्री सृष्टि पास ही खेत में खेलते समय खुले बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उन्होंने बताया कि बोरवेल के अंदर पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक उपकरण घटनास्थल पर उपलब्ध हैं। प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी मयंक अवस्थी, डीआईजी मोनिका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची 29 फीट नीचे फंसी थी। बुधवार सुबह तक वह 50 फीट नीचे जा पहुंची है। फिलहाल बच्ची ने मूवमेंट करना बंद कर दिया है। खुदाई में नीचे मिले पत्थर बहुत ही कठोर हैं। उन्हें तोड़ने के लिए पोकलेन के साथ ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसीलिए रेस्क्यू में तेजी नहीं आ पा रही है। बच्ची को हुक के माध्यम से भी ऊपर खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.