Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दोस्तों के साथ गढ़ा घाट पर नहाने गए दो युवक चंबल नदी में डूबे
bhind,Two youths ,Chambal river

भिंड। जिले के फूफ थाना अंतर्गत सकराया गांव से गढ़ा घाट पर नहाने गए दो युवक चंबल नदी में में डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मौके पर एसडीईआरएफ की टीम तलाशी अभियान चला रही है। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है।

 

फूफ थाना प्रभारी प्रमोद साहू ने बताया कि ग्राम सकराया के सात युवक बुधवार सुबह अपनी बाइक से गढ़ा गांव में चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे। सातों युवक नदी में उतर कर नहा रहे थे। इसी दौरान विवेक शाक्य (19 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र शाक्य और विकास पुत्र रमेश गहरे पानी में चले गए। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वे डूबने लगे। अपने दो दोस्तों को डूबता देख अन्य युवकों को उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद युवकों ने परिजनों और फूफ थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थानीय गोताखाेरों की मदद ली। साथ ही एसडीईआरएफ टीम सूचना दी। टीम ने चंबल नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है। टीम करीब 11.45 बजे नदी पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.