Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
ग्वालियर: दिन में निकली तेज धूप शाम को बारिश
Gwalior,Strong sunshine, rain accompanied

ग्वालियर। शहर में गुरुवार को मौसम फिर से बदल गया। दिन में तेज धूप निकली तो तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया जबकि शाम को बादल आ धमके और तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश भी हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है।

 

गुरुवार को सुबह से दिन भर मौसम पूरी तरह साफ रहा। इसके चलते दिन भर काफी तेज धूप खिली रही। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल नजर आने लगे। धीरे-धीरे बादलों का घनत्व बढ़ा तो शाम पौने छह बजे के आसपास शहर में बूंदाबांदी हो गई। इसके लगभग एक घंटे बाद तेज हवाएं चलीं जिन्होंने आंधी का रूप ले लिया। आंधी थमने के बाद लगभग आधा घंटे तक तेज बारिश भी हुई। इसके बाद शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

स्थानीय मौसम विज्ञानी सीके उपाध्याय ने बताया कि इस समय दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब और दक्षिण छत्तीसगढ़ में जहां अलग-अलग दो चक्रवात बने हुए हैं वहीं पूर्वी बिहार, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना होते हुए कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन भी गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से ही आज शाम को बूंदाबांदी हो गई। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी जबकि शाम को बादल घुमड़ सकते हैं और संभाग में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 47 और शाम को 43 प्रतिशत दर्ज की गई।

MadhyaBharat 8 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.