Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गंगा जमुना स्कूल संचालक की दाल मिल पर छापा
bhopal, GST team raids ,Dal Mill

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हिन्दू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में सुर्खियों में आए गंगा जमुना स्कूल के संचालक की दाल मिल पर शुक्रवार की दोपहर कृषि मंडी, वन विभाग और जीएसटी की टीम ने छापा मार कार्रवाई शुरू की। इसमें टैक्स और बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस टीम में जीएसटी के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

 

 

शुक्रवार दोपहर में जीएसटी टीम फुटेरा मोहल्ला स्थित गंगा जमुना स्कूल के संचालक इदरीश खान की दाल मिल पर पहुंची। मिल संचालक का निवास भी इसी परिसर में है। टीम ने यहां सेल परचेज डिपार्टमेंट में दस्तावेजों की जांच शुरू की और कृषि और वन विभाग की टीमें भी अपने-अपने स्तर पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि रात तक जांच पूरी हो पाएगी, उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) उपेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सागर से एक टीम गंगा जमुना पल्स मिल में दबिश देने पहुंची। जांच दल में 24 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी हैं। इन्हें मिल में बड़ी मात्रा में दालें कट्टों में भरी मिली हैं।

 

 

उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हमारी टीम सागर से आई है। हम गंगा जमुना पल्स मिल में सेल परचेज डिपार्टमेंट में जांच करने आए हैं। दस्तोवज देखकर पता लगा रहे हैं कि इन्होंने टैक्स जमा किया है या नहीं। टर्नओवर दिखा रहे हैं कि नहीं। मंडी में जो जानकारी दी जा रही है, वह हमारे विभाग को भी दी जा रही है कि नहीं। रिकार्ड देखने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। टीम में दमोह के एसडीएम गगन बिसेन, एसडीएम हटा अभिषेक सिंह, वन विभाग से रेंजर विक्रम चौधरी सहित आरआई, पटवारी और अन्य कर्मचारी मौजूद हैं।

 

 

गौरतलब है कि हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले से चर्चाओं में आए गंगा जमुना स्कूल में धर्मांतरण और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाए जाने जैसे खुलासे भी हुए हैं। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है। स्कूल संचालक की फर्म से जुड़े करोड़ों रुपये के कारोबार की जांच भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी और मुख्य सचिव द्वारा की जा रही है।

MadhyaBharat 9 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.