Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
मोदी सरकार में हर क्षेत्र में हुआ समग्र विकास : रामेश्वर तेली
khargon, Overall development ,Rameshwar Teli

खरगोन। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने इन नौ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रक्षा, धर्म, अध्यात्मक, विज्ञान, तकनीक एवं कृषि सहित पूरे देश में चौतरफा कार्य किए हैं। 2014 के पहले भारत अपनी रक्षा संबंधी जरूरतों के लिए दुनिया की ओर देखता था। वर्तमान में भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के साथ हम दुनिया को हथियार निर्यात कर रहे हैं। भारत की सेटेलाइट तकनीकी का दुनिया लोहा मान रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का परिचायक है।

केंद्रीय मंत्री तेली रविवार को खरगोन प्रवास के दौरान कृष्णा रिसोर्ट में पत्रकार-वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को एलईडी स्क्रीन पर पीपीटी प्रजेंटेशन के द्वारा प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य अंतरराष्ट्रीय आधार पर तय होते हैं। सभी राज्यों में स्वयं की टैक्स व्यवस्था होने से देश में इनके मूल्यों में एकरूपता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी एवं हमारा मंत्रालय चाहता है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर इसके मूल्य में एकरूपता लाई जाए। जीएसटी काउंसिल में इस विषय पर चर्चा हों, लेकिन पश्चिम बंगाल एवं दिल्ली राज्य सरकारों ने इस पर आपत्ति जताई है। विपक्ष के विरोध के कारण अब तक पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आ पाए हैं।

मोदी सरकार के कार्यकाल में लाई अनेक जनहितैषी योजनाएं

केंद्रीय मंत्री तेली ने कहा कि मोदी सरकार अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में अनेक बड़ी-बड़ी योजनाएं जनता के लिए लाई हैं, जिनमें आवास योजना, नल-जल योजना, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 5 लाख की आयुष्मान योजना इनके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जुड़ने के लिए सड़कों का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार प्रारंभ से प्रतिबद्ध है। सरकार ने खाद की कीमत नहीं बढ़ाई और समय पर पर्याप्त खाद किसान को मिल रहा है। किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक सम्मान निधि प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कहा 30 जून को खरगोन संसदीय क्षेत्र में विशाल सभा का आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। उन्होंने इस दौरान विभागीय योजनाओं व कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

नया भारत मोदी के सपनों का भारत है

केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के बीते नौ वर्षों में भारत गरीबों एवं वचितों की सेवा करने वाला, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला, सबके लिए सहज और उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने वाला तथा निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत है। यह मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।

पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व क्षेत्रीय सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने सम्बोधित करते संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंच पर खगरोन जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, बड़वानी जिला अध्यक्ष ओम सोनी, अभियान के खरगोन लोकसभा क्षेत्र संयोजक कल्याण अग्रवाल, सहसंयोजक लोकेश शुक्ला, राजेंद्र यादव, महिम ठाकुर, विक्रम चौहान, कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश भावसार, सह प्रभारी सुनील भावसार मंचासीन थे।

MadhyaBharat 11 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.