Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग
khargon, Fierce fire ,tire factory

खरगोन। जिले के महेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांकरिया में सोमवार को अज्ञात कारणों से एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को धामनोद के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना का कारण फैक्ट्री में काम करने के दौरान समय से पहले बायलर खुलना बताया जा रहा है। इससे कर्मचारी आग की चपेट में आग गए।

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कांकरिया में कई सालों से टायर फैक्ट्री संचालित हो रही है। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह से कर्मचारियों ने पहुंचकर अपना काम शुरू किया। काम करते समय करीब 11 बजे अचानक से समय से पहले बॉयलर को खोलने से अचानक आग निकली और वहां काम कर रहे 6 कर्मचारी उसी आग की चपेट में आ गए। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना लगते ही महेश्वर एसडीओपी मनोहरसिंह गवली, तहसीलदार राकेश सस्तिया, थाना प्रभारी पंकज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धामनोद लाया गया, जहां सरकारी अस्पतताल में उनका उपचार जारी है। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में कैलाश पुत्र मांगीलाल निवासी आशापुर मनावर, नानूराम पुत्र मूत्रीया निवासी बढ़किया, भीम पुत्र कालू आशापुर मनावर, प्रकाश पुत्र रूमार बेकलिया पुरा, नब्बू पुत्र मोहन मक्छी व धरमराज पुत्र प्रताप राजस्थान घायल हुए हैं। सभी घायलों का धामनोद सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

MadhyaBharat 12 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.