Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
लूट के आरोपितों को गिरफ्तार कर ले जा रही राजस्थान पुलिस पर हमला
neemuch, Attack , Rajasthan Police

नीमच। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से लूट के आरोपितों को गिरफ्तार कर ले जा रही राजस्थान पुलिस पर बुधवार देर रात नीमच में हमला किया गया। बताया गया है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस की स्कॉर्पियो को रुकवाया। इसी दौरान वाहन में बैठे आरोपितों ने सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। इससे सब इंस्पेक्टर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। इसी बीच मौका पाकर आरोपित बाइक सवार बदमाशों के साथ भाग गए।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस बुधवार की रात लूट के आरोपितों को पकड़ने के लिए मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में पहुंची थी। पुलिस तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर निम्बाहेड़ा के लिए रवाना हुई। रात करीब 11 बजे नीमच सिटी थानांतर्गत फोरलेन स्थित जैतपुरा फंटे पर आरोपितों ने पुलिस पर हमला कर दिया। फायरिंग में निम्बाहेड़ा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नारूलाल गहलोत घायल हो गए। पुलिसकर्मी रामअवतार मीणा के हाथ में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही नीमच सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सब इंस्पेक्टर नारूलाल को जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद नारूलाल को उदयपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद एएसपी सुंदर सिंह कनेश, सीएसपी फूलसिंह परस्ते, निम्बाहेड़ा के डिप्टी एसपी, निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

निम्बाहेड़ा पुलिस पर हमले के बाद नीमच सिटी, कैंट और बघाना पुलिस टीम सक्रिय हो गई। इसके अलावा जीरन पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी कर जगह-जगह दबिश दी, लेकिन आरोपितों का कहीं सुराग नहीं मिल पाया। एएसपी कनेश ने मल्हारगढ़ और पिपलिया मंडी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था। नीमच सिटी थाना ने हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी सुंदरसिंह कनेश ने बताया कि आरोपितों की तलाश जारी है।

निम्बाहेड़ा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बेनीप्रसाद मीणा ने बताया कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पांच जून की रात तीन भैंस, मोबाइल और कैश लूट की वारदात हुई थी। इसकी शिकायत ज्ञान सिंह गुर्जर ने निम्बाहेड़ा सदर थाने में की थी। लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए बुधवार को राजस्थान पुलिस छह सदस्यीय टीम मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंची। पुलिस ने यहां से लखन (23) पुत्र राजू बावरी निवासी पिपलिया पंथ, नरेंद्र (24) पुत्र गोवर्धन बावरी निवासी ग्राम सोकड़ी और दीपक (22) पुत्र नाहर सिंह बावरी निवासी उमरिया थाना पिपलिया मंडी को हिरासत में लिया। पुलिस निजी वाहन से आरोपितों को लेकर राजस्थान लौट रही थी। इसी दौरान वाहन में बैठे आरोपितों ने सब इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी।

घटना के बाद मंदसौर और नीमच पुलिस ने आरोपितों के ठिकानों पर रातभर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में नीमच की कैंट थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 307, 394, 397, 332, 333, 353, 224 तहत प्रकरण दर्ज करते हुए फरार तीनों आरोपितों पर 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की है।

MadhyaBharat 15 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.